हरियाली पर चल रहा आरा, खुलेआम आरा चलाकर हरे-भरे पेड़ों को कर रहे धराशायी

पर्यावरण की कोख सूनी कर रहे लकड़कट्टे 

सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में ठेकेदार साठगांठ कर हरे प्रतिबंधित पेड़ को धड़ल्ले से काट रहे हैं । वहीं जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए हैं। सरकार पर्यावरण को लेकर जितना संजीदा है उतना ही लकड़ी ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने पर आमादा हैं। संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंधरिया से छिछाही रोड के पास तालाब के किनारे गांव में बीते दिन नीम, शीशम सहित कई पेड़ बगैर परमिट के मिली भगत से हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है।

सरकार के निर्देश पर पिछले कई महीने से वन विभाग पर्यावरण संतुलन के लिए वृहद पौधरोपण करा रहा है, जिस पर सरकार करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है। करोड़ों खर्च के होने के बावजूद भी प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी ठेकेदार काटकर उठा ले जाते हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग व पुलिस विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है या ऐसे ही लीपा पोती करके टाल दिया जाएगा
जब इस सम्बंध में वन विभाग अधिकारी सिकन्दर सिंह से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...