ट्रैक्टर पलटा, दो युवकों की मौतः गन्ना बेचने के बाद गांव लौटते समय हादसा


सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में ट्रैक्टर चालक और उसका साथी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान रालामऊ निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्रीकेशन (ट्रैक्टर चालक) और 30 वर्षीय राजेंद्र पुत्र लालता के रूप में हुई है। दोनों सोमवार सुबह गन्ना लेकर रामगढ़ चीनी मिल गए थे। मिल पर गन्ना बेचने के बाद वे ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे।


संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव के सामने पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक प्रदीप और राजेंद्र उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलने पर संदना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि दुर्घटना के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलटी होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। बाद में जेसीबी की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...