सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास सिधौली मिश्रिख मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रिख की तरफ से आ रही एक अपाचे बाइक की सामने से आ रही टीवीएस बाइक में टक्कर हो गई।
टीवीएस बाइक पर सवार चमन पुत्र कल्लू निवासी मुरहाडीह सहोली घायल हो गए
अपाचे बाइक पर सवार महफूज पुत्र नसीर, शाहवेज पुत्र अब्दुल, हमीर सिराज पुत्र रियाज निवासी गढ़ीरावा अटरिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए
सूचना मिलने पर संदना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Post a Comment