उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले प्रशासन सख्त, महराजगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान — अवैध ठेले व वाहनों पर कार्रवाई...

 उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले प्रशासन सख्त, महराजगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान — अवैध ठेले व वाहनों पर कार्रवाई...



महराजगंज:-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस व नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

गुरुवार को नगर क्षेत्र में सक्सेना चौराहा से मऊपाकड़ के आगे स्थित दुर्गा मंदिर तक यातायात पुलिस, नगर पालिका परिषद और नगर चौकी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लगे अस्थायी अतिक्रमण जैसे ठेले, खोमचे और दुकानों को हटवाया गया, जिससे सड़क को साफ और यातायात के लिए सुगम बनाया जा सके।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले कई लोगों के विरुद्ध धारा 34 के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर चालान काटे गए। पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान मौजूद पुलिस और नगर पालिका टीम ने दुकानदारों व ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनहित और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और परीक्षाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...