सीतापुर में सन्दना थाना क्षेत्र में लौली पुलिया के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिससे उन पर सवार पांच लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल निवासी मिश्रिख, सलमान निवासी मिश्रिख, राजाराम, आसिफ तथा एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइकों पर सवार होकर सिधौली से मिश्रिख की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही दोनों बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं, जिससे सभी पांचों लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सन्दना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा गया। वहीं पुलिस ने ट्रक और दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में सन्दना थानाध्यक्ष अरविन्द कटियार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सिधौली भेज दिया गया है तथा ट्रक और बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment